scriptभारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सौंपी जवाबदारी | Congress observers entrusted responsibility for Save India Movement M | Patrika News
झाबुआ

भारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सौंपी जवाबदारी

बैठक में अपने क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरपंच पंच व क्षेत्रीय कांग्रेस संयोजक, बूथ प्रभारियों, सह प्रभारियों समस्त मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों को महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों के भाग लेने के लिए जवाबदारी सौंपी

झाबुआDec 07, 2019 / 06:37 pm

kashiram jatav

भारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सौंपी जवाबदारी

भारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सौंपी जवाबदारी

झाबुआ. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नई दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के क्रियाकलापों, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर देशव्यापी भारत बचाओ धरना आंदोलन महारैली 14 दिसंबर को होगी।
संभागीय प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि नई दिल्ली से आए पर्यवेक्षक धीरूभाई पटेल, राजेश गर्ग, कांतिलाल बाबरिया एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने स्थानीय सर्किट हाउस पर जिले के विधायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोर्चा संगठन अध्यक्ष एवं पार्षदों की बैठक में अपने क्षेत्र से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरपंच पंच व क्षेत्रीय कांग्रेस संयोजक, बूथ प्रभारियों, सह प्रभारियों समस्त मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों को महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस जनों के भाग लेने के लिए जवाबदारी सौंपी। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया, वाल सिंह मेड़ा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, यामीन शेख, कान्हा गुडिया, साबिर फिटवेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, कमलेश पटेल उपस्थित थे।
फोटो- जेएच 0802 बैठक में चर्चा करते हुए कांग्रेस पर्यवेक्षक।

Home / Jhabua / भारत बचाओ आंदोलन महारैली के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने सौंपी जवाबदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो