8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kalisindh Dam…कालीसिंध और राजगढ़ बांध के चार-चार गेट खोले

झालावाड़-उज्जैन मार्ग पर यातायात अवरुद्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 23 Jul 2021, 9:39 PM IST

Kalisindh Dam...कालीसिंध और राजगढ़ बांध के चार-चार गेट खोले

Kalisindh Dam...कालीसिंध और राजगढ़ बांध के चार-चार गेट खोले

झालावाड़.रीछवा. कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार को मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन पिड़ावा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से कालीसिंध बांध में पानी की जोरदार आवक हुई। अधिशाषी अभियंता बजरंग लाल जाट ने बताया कि शाम को बांध में करीब डेढ़ मीटर पानी की आवक हुई। इससे एक गेट दो मीटर तक खोलकर पानी की निकासी शुरू कराई। रात आठ बजे चार गेट 12 मीटर खोलकर 47800 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। उधर बांध का जलस्तर सुबह लगभग 313.55 था जो शाम को बढ़कर 315.25 हो गया। बांध से पानी की निकासी करने से पीपाजी दह में भी पानी की आवक हो गई। इससे झालावाड़ शहर में ग्रीष्मकाल से चल रही पेयजल किल्लत का समाधान हो सकेगा। मिश्रोली. पांच घंटे बारिश से खेत खलियान, तालाब पानी से भर गए। कस्बे से जुड़े गांवों और अरनिया मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं राजगढ़ बांध के कैचमेंट में सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक 224 एमएम से भी अधिक बारिश होने के कारण 5 घंटे में बांध लबालब भर गया है। बांध के चार गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। राजगढ़ डेम इंचार्ज सहायक अभियंता कमलेश मीना ने बताया कि बांध की अधिकतम जलभराव क्षमता 379.20 मीटर है, लेकिन इस बार भी बांध के बीच बनी 132 केवी विद्युत लाइन को तीन साल में भी नहीं हटाया जा सका। विभाग को लाइन हटाने के लिए जून 2020 को ही राशि जमा कर दी गई है। पहली बारिश में ही बांध में पानी का लेवल 375.50 मीटर पहुंच गया है। बिजली विभाग की 132 केवी की लाइन शिफ्ट नहीं होने के कारण इस बार भी बांध का लेवल 379.20 के बजाय 375.50 मीटर ही रखा जाएगा।
चंवली बांध में चार मीटर पानी की आवक
रायपुर. तहसील क्षेत्र के चंवली बांध पर शुक्रवार को चार मीटर पानी की आवक हुई। पिड़ावा क्षेत्र में जोरदार बारिश से चंवली बांध में जलस्तर बढ़ कर 352.35 हो गया। लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। सुबह तक बांध का लेवल 348.35 चल रहा था। बांध की कुल भराव क्षमता 356.50 मीटर है। जल संसाधन विभाग के अनुसार चवली बांध पर प्रातरू 8 बजे से शाम चार बजे तक 104 मिमी बारिश मापी गई। अन्य बांधों में आवक जारी है।
झालावाड़-उज्जैन मार्ग पर यातायात अवरुद्ध
रायपुर. झालावाड़-उज्जैन मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। बिन्दा टोल प्लाजा इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के आगर जिले के सोयत व सुसनेर के मध्य कंठाल नदी का पुल पिछले 2 साल से जर्जर हालत में होने से वाहनों का आवागमन बन्द था। बाद में पुल के नीचे से वैकल्पिक मार्ग बना कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कर दिया था। शुक्रवार को कंठाल नदी में अधिक पानी का बहाव आने के कारण वैकल्पिक मार्ग बन्द हो गया। यातायात बन्द होने से बिन्दा टोल प्लाजा पर वाहनों के आवागमन में कमी आई है।