scriptशादी का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन फरार, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला | robber bride absconds with Rs 1.5 lakh after duping man in marriage fraud, case registered at Aklera police station | Patrika News
झालावाड़

शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन फरार, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

थाना क्षेत्र के केवची खुर्द गांव में एक जने से शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

झालावाड़May 24, 2024 / 11:26 am

Manoj Kumar

robber bride

robber bride

अकलेरा. थाना क्षेत्र के केवची खुर्द गांव में एक जने से शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब रुपए वापस मांगे तो उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि कालूलाल पुत्र जगन्नाथ मीणा निवासी केवची खुर्द ने रिपोर्ट दी है।

डेढ़ लाख रुपए में शादी की बात पक्की हुई

पीड़ित ने बताया कि करीब 10 दिन पहले मैं गांव से अकलेरा बस स्टैंड आया था। दोपहर में उससे दो महिला व पुरुष मिले। उन्होंने मुझे बताया कि लडकी की शादी करनी है, कोई लडका हो तो बताओ। इस पर मैंने अपने बेटे का नाम सुझाया। इसके बाद उक्त महिलाएं मेरे घर केवची खुर्द पहुंच गई। उन्होने मेरे पुत्र नारायण को पसन्द किया और शादी के लिए तैयार हो गई। इसके बाद उन्होंने रुपए की मांग की और डेढ़ लाख रुपए में बात पक्की हो गई।

ई मित्र के माध्यम से रुपए उनके खाते में जमा करवा लिए

उन्होंने मेरे पुत्र नारायण लाल से मंदिर में शादी की और स्टाम्प पर लिखा पढ़ी कर नोटेरी करवाई। नोटेरी 14 मई को अकलेरा अदालत में करवाई थी। शादी करने वाली लडकी का नाम रेखा बेन (37) पुत्री रामा भाई निवासी नागपुर, महाराष्ट्र व उसकी साथी सुमन उर्फ लता पुत्री शालीकराम निवासी अचलपुर महाराष्ट्र होना बताया। रेखा बेन ने उसकी साथी महिला को उसकी मौसी होना बताया था। ई मित्र के माध्यम से रुपए उनके खाते में जमा करवा लिए। शादी करवाने के बाद सुमन चली गई थी। रेखा बेन शादी करने के बाद मेरे पुत्र नारायण की पत्नी बनकर हमारे घर पर रहने लगी और रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindi News / Jhalawar / शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख हड़पने वाली लुटेरी दुल्हन फरार, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

ट्रेंडिंग वीडियो