झालावाड़। जिले के खानपुर. कस्बे के झालावाड़-बारां मेगा स्टेट हाइवे पर शनिवार को झालावाड़ से बारां जा रहे बनास की रेत से भरे अनियंत्रित ट्रोले ने सोयाबीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गए और सडक़ किनारे खड़ी महिलाओं को चपेट में लेते हुए पलट गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 12 जने घायल हो गए।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी सत्यनारायण मालव सहित पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों की भीड़ को हटाकर आवागमन बहाल करवाया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल महिला खानपुर निवासी भूलीबाई (45) पत्नी हेमराज कुशवाह की झालावाड़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि ट्रोला चालक को पकडकऱ थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं दुर्घटना में मृतक भूलीबाई का झालावाड़ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।