12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar Murder: BSc-BEd पास ‘योगा टीचर’ बनी कातिल? 7 साल बाद जेल से आए भाई के हत्यारे को भाभी के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत

Rajasthan Murder Case: झालावाड़ के अकलेरा में सजा काटकर गांव लौटे युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुरानी रंजिश के चलते 3 महिलाओं की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। ये जानकारी SP अमित बुडानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई है, जो वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification
Jhalawar Murder

जांच करती पुलिस और मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Jhalawar Kaluram Murder Case: झालावाड़ जिले के अकलेरा में मदनपुरिया गांव में सजा काटकर लौटे युवक की हत्या के मामले में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस को शक है कि पुरानी रंजिश के चलते 3 महिलाओं ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले से जुड़ी अहम जानकारी झालावाड़ SP अमित बुडानिया की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई है जो फिलहाल वायरल हो रही है।

ये है पूरा मामला

40 वर्षीय कालूलाल भील कुछ साल पहले गांव के ही भैरूलाल की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत से सात साल की सजा काटने के बाद वह सोमवार को ही अपने गांव मदनपुरिया लौटा था। मंगलवार दोपहर गांव के पास एक खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुरानी रंजिश में की हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कालूलाल की हत्या पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है। एसपी अमित बुडानिया की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार इस मामले में भैरूलाल की पत्नी और उसकी दो बहनों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

बीएससी-बीएड पास योगा टीचर है बहन

एसपी की पोस्ट में बताया गया है कि संदिग्ध महिलाओं में से एक बहन पढ़ी-लिखी है, जिसने बीएससी-बीएड की पढ़ाई की है और योगा टीचर के रूप में काम करती है। वहीं दूसरी बहन के 3 बच्चे और पत्नी के भी 2 मासूम बच्चे हैं। दोनों महिलाएं भी इस हत्या के मामले में संदेह के घेरे में हैं। इस हत्या की घटना ने दोनों पक्षों के परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग