घटना का विवरण
सेवर थाना के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब कंजौली लाइन आर्मी एरिया में अग्निवीर यूनिट के जवान आग बुझाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। इस दौरान आग बुझाने वाला सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।