28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / Bharatpur UP Pradhan Result : भाजपा ने किया खेला, 7 पंचायत समितियों में चुने गए निर्विरोध उप-प्रधान

Bharatpur UP Pradhan Result : भाजपा ने किया खेला, 7 पंचायत समितियों में चुने गए निर्विरोध उप-प्रधान

Bharatpur UP Pradhan Result : भरतपुर. प्रधान के बाद उपप्रधान चुनाव में भी भाजपा का सियासी दांव चला। कुल सात में से पांच पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के बाद अब उपप्रधान चुनाव में भी भाजपा ने 5 जगह अपने समर्थित प्रत्याशियों को निर्विरोध जीताकर अपना दबदबा कायम रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:40 PM IST

bharatpur up pradhan result bjp game 7 panchayat samitis elected unopposed

Bharatpur UP Pradhan Result : बयाना 01. भाजपा के टिकट पर निर्विरोध निर्वाचित उप प्रधान गुड़िया कुमारी। फोटो पत्रिका

Bharatpur UP Pradhan Result : भरतपुर. जिला परिषद में बहुमत और जिला प्रमुख की कुर्सी कांग्रेस के खाते में जाने के बाद पंचायत समिति प्रधान चुनाव में भाजपा ने बाजी पलट दी। कुल सात में से पांच पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के बाद अब उपप्रधान चुनाव में भी भाजपा ने पांच जगह अपने समर्थित प्रत्याशियों को निर्विरोध जीताकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं कांग्रेस वैर और भुसावर में ही उपप्रधान की कुर्सी हासिल कर सकी। खास बात यह रही कि भाजपा ने बयाना में कांग्रेस के टिकट पर जीती सदस्य और उच्चैन में निर्दलीय चुनाव जीती सदस्य को अपने पाले में लेकर उपप्रधान बनवाया। इससे पंचायत स्तर पर भाजपा की जोड़तोड़ और चुनावी रणनीति भी सामने आई।

सातों पंचायत समितियों में उपप्रधान का चुनाव निर्विरोध रहा। भाजपा ने सेवर में सुनीता सिंह, उच्चैन में जॉली यशपाल, बयाना में गुड़िया कुमारी, नदबई में पिंकी जाटव और रूपवास में खजान सिंह को उपप्रधान बनवाया। वहीं कांग्रेस ने वैर में मीरा मीणा और भुसावर में सीमा बाई गुर्जर को निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित कराया।

बयाना में कांग्रेस की जीती सदस्य भाजपा के साथ

उपप्रधान चुनाव में सबसे दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम बयाना पंचायत समिति में देखने को मिला। यहां वार्ड 6 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती गुड़िया कुमारी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव की बेटी हैं। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में वह निर्विरोध उपप्रधान चुनी गईं। वहीं उच्चैन में वार्ड छह से निर्दलीय चुनाव जीतीं जॉली यशपाल को भाजपा ने अपने साथ लेकर उपप्रधान का प्रत्याशी बनाया और वह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

भुसावर में भाजपा प्रत्याशी ने लिया नाम वापस- सीमा बाई गुर्जर निर्विरोध चुनी गईं

भुसावर पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए भाजपा ने राहुल कुमार को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस की सीमा बाई गुर्जर निर्विरोध उपप्रधान चुनी गईं। सेवर में वार्ड सात से भाजपा की सुनीता सिंह, रूपवास में वार्ड 18 से भाजपा के खजान सिंह और नदबई में भाजपा की पिंकी जाटव निर्विरोध उपप्रधान बने। इस तरह प्रधान चुनाव के बाद उपप्रधान चुनाव में भी भाजपा ने पांच पंचायत समितियों में अपनी स्थिति मजबूत रखी, जबकि कांग्रेस दो जगह ही सिमट गई।