scriptझांसी में दोबारा लौटी ‘आग’! 4 दिन तक चलेगी हीट वेव, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान | Patrika News
झांसी

झांसी में दोबारा लौटी ‘आग’! 4 दिन तक चलेगी हीट वेव, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

बारिश से कुछ राहत मिलने के बाद शनिवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने आज से 11 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन चार दिनों में हीट वेव चलने की संभावना है, जिससे तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

झांसीJun 08, 2024 / 03:19 pm

Ramnaresh Yadav

झांसी में दोबारा लौटी 'आग'! 4 दिन तक चलेगी हीट वेव, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

झांसी में दोबारा दहकती आग! 47 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, 4 दिन तक चलेगी लू!

Severe heat in Jhansi: शुक्रवार रात को हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार सुबह से तेज धूप और गर्म हवाओं ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने आज से 11 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इन चार दिनों में हीट वेव चलने की संभावना है, जिससे तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बारिश से थोड़ी राहत, फिर लौटी गर्मी

शुक्रवार रात को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

नौतपा के बाद फिर तपने लगेगा झांसी

25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान 132 साल का रिकॉर्ड टूटते हुए 28 मई को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दो जून के बाद पूर्वा हवाओं चलने से तापमान में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है।

कृषि वैज्ञानिक का कहना

कृषि विज्ञान केंद्र, भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आज से रेगिस्तानी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Hindi News/ Jhansi / झांसी में दोबारा लौटी ‘आग’! 4 दिन तक चलेगी हीट वेव, तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

ट्रेंडिंग वीडियो