29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhansi Railway: गर्मी में गुलाबी जैकेट पहन महिला  TTE बनी ठग, सतर्क यात्रियों ने RPF के हवाले किया

झांसी स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक महिला ने टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करना शुरू कर दिया। गुलाबी जैकेट पहनी इस फर्जी टीटीई को जागरूक यात्रियों ने पकड़ा और RPF के हवाले कर दिया। इस घटना ने पूरे स्टेशन पर हड़कंप मचा दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Aug 2024, 2:17 PM IST

Jhansi Railway

Jhansi Railway

झांसी रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब पातालकोट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक महिला ने फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से टिकट चेक करना शुरू कर दिया। महिला ने पैंट, शर्ट और गले में रेलवे का कार्ड लटकाया हुआ था, ऊपर से गुलाबी जैकेट भी पहन रखी थी। वह हर यात्री से टिकट मांग रही थी, और जिनके पास टिकट नहीं था, उनसे जुर्माने की रकम वसूल रही थी।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: मासूम चेहरों के पीछे छिपे थे फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड, जानिए इनके चौंकाने वाले कारनामे

हालांकि कुछ जागरूक यात्रियों को महिला की हरकतें संदिग्ध लगीं, और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जब यह साफ हो गया कि महिला फर्जी टीटीई है, तो यात्रियों ने उसे तुरंत RPF के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का IGC 2024 में ऐतिहासिक सम्मान: भूविज्ञान के "ओलंपिक" में करेंगे अध्यक्षता

घटना के बारे में जब डबरा स्टेशन पर जानकारी दी गई, तो ट्रेन के झांसी पहुंचने पर RPF और स्टेशन स्टाफ ने महिला को प्लेटफार्म पर उतार लिया। बाद में महिला को RPF स्टेशन पोस्ट ले जाया गया, जहां उससे घंटों पूछताछ की गई। मामला चर्चा में आने के बाद RPF ने जीआरपी से संपर्क किया, लेकिन जीआरपी ने बिना तहरीर के कार्रवाई से इनकार कर दिया। फिलहाल, आरोपी महिला RPF की हिरासत में है।