
फोटो सोर्स- पत्रिका
State Information Commission orders UP Board to give answer sheets to students: झांसी के छात्र को 9 महीने बाद सफलता मिली। जब यूपी बोर्ड हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं को देने का निश्चय किया है। यह आदेश राज्य सूचना आयोग की तरफ से दिया गया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से उत्तर पुस्तिका मिल रही है। छात्र को शिकायत थी कि गणित (100) की तरह उसे सभी उत्तर पुस्तिकाओं में अधिक नंबर मिलनी चाहिए। मामला झांसी से जुड़ा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले शशि शेखर दुबे ने 2025 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा पास की थी। जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी लेने के लिए उसने माध्यमिक शिक्षा परिषद के जन सूचना अधिकारी के यहां आवेदन किया। जिसमें से हिंदी, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और चित्रकला विषयों की जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित छाया प्रति की मांग की।
लेकिन उसके आवेदन पर जन सूचना अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद शशि शेखर दुबे ने कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए पहली अपील की। यह अपील प्रथम अपीलीय अधिकारी ने यह कहकर ठुकरा दी कि अभी स्क्रुटनी की प्रक्रिया चल रही है।
शशि शेखर दुबे ने हार नहीं मानी और उसने राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की। राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने शशि शेखर दुबे के आवेदन पर सुनवाई की, जिस पर राज्य सूचना आयोग ने जन सूचना अधिकारी को आदेश दिया कि शशि शेखर दुबे को यूपी बोर्ड से संबंधित मांगी गई विषयों की फोटोकॉपी उपलब्ध कराई जाए, वरना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल शशि शेखर दुबे ने 2025 में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा पास की थी। उसे गणित में 100, हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84, अंग्रेजी में 73 अंक प्राप्त हुए थे। इस पर शशि शेखर दुबे ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि गणित की तरह अन्य विषयों में भी उसे अधिक अंक मिलने चाहिए थे। इसी बात को लेकर उन्होंने जन सूचना अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ 9 महीने की लड़ाई लड़ी।
Published on:
10 Feb 2026 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
