scriptIMD का अलर्ट: आने वाले 5 दिन छाए रहेंगे बादल, मौसम में रहेगी गर्माहट | IMD alert cloudy for next 5 days weather warm | Patrika News
झांसी

IMD का अलर्ट: आने वाले 5 दिन छाए रहेंगे बादल, मौसम में रहेगी गर्माहट

IMD ने झांसी और आसपास के क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं हवाएं ठंडी चलेंगी लेकिन मौसम में गर्माहट रहेगी।

झांसीFeb 01, 2024 / 06:36 am

Ramnaresh Yadav

Jhansi is likely to remain cloudy for the next 5 days

झांसी में अगले 5 दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है – फोटो : सोशल मीडिया

झांसी में लास्ट दिसंबर से लेकर जनवरी तक बहुत अधिक ठंड रही। अब फरवरी शुरू होते ही मौसम में गर्माहट महसूस होने लगी है। इसी बीच IMD ने फिर से चेतावनी जारी कर दी है। अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल रहने की संभावना है।

तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी

रात के तापमान में जहां 4 डिग्री तक उछाल आया है, वहीं दिन का तापमान भी मामूली ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह के अनुसार तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी दो-दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे अगले चार दिन तक हलके बादल छाये रहने, लेकिन बारिश न होने के आसार हैं। उन्होंने यूपी के दूसरे हिस्सों में हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है।

किसान नियमित करें सिंचाई

न्यूनतम तापमान 6.4 से 10.2 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए नियमित सिंचाई करें।

Hindi News/ Jhansi / IMD का अलर्ट: आने वाले 5 दिन छाए रहेंगे बादल, मौसम में रहेगी गर्माहट

ट्रेंडिंग वीडियो