scriptझांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 11 की मौत | Jhansi big accident pilgrims trolley overturned 11 Death | Patrika News
झांसी

झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 11 की मौत

– मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं।

झांसीOct 15, 2021 / 04:45 pm

Sanjay Kumar Srivastava

झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 11 की मौत

झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 11 की मौत

झांसी. झांसी में दशहरा के दिन शुक्रवार शाम पौने चार बजे के करीब ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार सभी लोग दब गए। जिस वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें सात महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इलाके में दुख की लहर फैल गई है।
झांसी के चिरगांव क्षेत्र के भांडेर रोड पर शुक्रवार शाम यह बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सभी लोग झांसी और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। दशहरे के दिन हुए हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की खबर पाकर अफसर भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू करवाया है। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया है जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Home / Jhansi / झांसी में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 11 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो