scriptगर्लफ्रेंड को मंदिर लाने से रोका, तो पुजारी को मार डाला… 4 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज | Patrika News
झांसी

गर्लफ्रेंड को मंदिर लाने से रोका, तो पुजारी को मार डाला… 4 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज

4 महीने पहले झांसी के बरुआसागर में हुए पुजारी कैलाश जोशी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

झांसीMay 26, 2024 / 05:39 pm

Ramnaresh Yadav

गर्लफ्रेंड को मंदिर लाने से रोका, तो पुजारी को मार डाला… 4 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज

हत्या का खुलासा करते एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह

झांसी के बरुआसागर में 4 महीने पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का राज खुला। 12 जनवरी को मंदिर के पुजारी कैलाश जोशी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गर्लफ्रेंड को लेकर गया था हीरा

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हीरा कुशवाहा (21) और अशोक कुशवाहा (19) बरुआसागर के मोहल्ला सनौरा के रहने वाले हैं। 12 जनवरी को हीरा अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मंदिर के पास जंगल में गया था। उसके साथ में अशोक भी था। तभी वहां पर लड़की के साथ पुजारी कैलाश ने उन्हें देख लिया। पुजारी ने लड़की को मंदिर लाने का विरोध किया। इसके बाद वे भागने लगे। इस पर पुजारी ने अशोक को पकड़ लिया।

पत्थर से सिर कूचकर हत्या

इसके बाद हीरा ने पुजारी को धक्का दे दिया। इससे वह गिर गए और बेहोश हो गए। इसके बाद हीरा और अशोक पुजारी को घसीटते हुए ले गए। पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी थी।

Hindi News/ Jhansi / गर्लफ्रेंड को मंदिर लाने से रोका, तो पुजारी को मार डाला… 4 महीने बाद खुला हत्याकांड का राज

ट्रेंडिंग वीडियो