scriptपति के मोबाइल में देखी दूसरी महिला की फोटो तो घर में हुआ ऐसा कलह, देदी जान | crime in bhorki jhunjhunu | Patrika News
झुंझुनू

पति के मोबाइल में देखी दूसरी महिला की फोटो तो घर में हुआ ऐसा कलह, देदी जान

वहीं पुलिस को जांच में पता लगा कि अनिल का शादी के ड़ेढ साल बाद से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा ने उसके फोटो भी मोबाइल भी देख लिए थे। उनके बीच में अक्सर युवती को लेकर कहासुनी और विवाद होता रहता था। पुलिस की जांच में कई अन्य अहम बातें भी सामने आई है।

झुंझुनूNov 26, 2020 / 10:26 pm

Rajesh

पति के मोबाइल में देखी दूसरी महिला की फोटो तो घर में हुआ ऐसा कलह, देदी जान

पति के मोबाइल में देखी दूसरी महिला की फोटो तो घर में हुआ ऐसा कलह, देदी जान

सीकर/गुढागौडजी. झुंझुनूं जिले के भौड़की गांव में विवाहिता के आग लगाते हुए आत्मदाह के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गुरूवार को एक्शन में नजर आई। पुलिस ने पति, ससुर व देवर सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस को जांच में पता लगा कि अनिल का शादी के ड़ेढ साल बाद से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनीषा ने उसके फोटो भी मोबाइल भी देख लिए थे। उनके बीच में अक्सर युवती को लेकर कहासुनी और विवाद होता रहता था। पुलिस की जांच में कई अन्य अहम बातें भी सामने आई है। विवाहिता का 1.41 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुढागौडजी थानाधिकारी देवी सिंह ने बताया कि पति अनिल, ससुर रामचंद्र, देवर अमित, काका ससुर गिरधारी व विकास को पूछताछ के लिए लाया गया। नवलगढ़ डीएसपी सतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद पुलिस ने पति, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विवाहिता के परिजन भी गुढागौडज़ी थाने में पहुंचे। पवन टेलर ने बताया कि बहन मनीषा को 5 दिनों से मारपीट कर परेशान किया जा रहा था। 20 नवम्बर को उसे मारपीट कर परेशान कर रहे थे तब उसने खुद को आग लगी ली। उसे झुलसने पर एसके अस्पताल लेकर आए। यहां से जयपुर रैफर कर दिया। वहां पर उसकी मौत हो गई। उसका विवाह आठ साल पहले 5 दिसम्बर 2012 को अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी उदयपुरवाटी झुंझुंनूं से किया था। शादी के बाद से ससुर रामचंद्र, सास बिदामी देवी, देवर अमित सहित अन्य परेशान करने लग गए। वे अक्सर उसके साथ मारपीट करने लगे। 2019 में उन्होंने सीकर कोतवाली में भी दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। तब दोनों पक्षों समझाइश के बाद वह वापस ससुराल चली गई। दोबारा से वे उसे परेशान करने लग गए। उसे जान से मारने का प्रयास करने लगे।
———
#manisha tailor bhorki

बचाने का प्रयास भी नहीं किया
विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 1.41 मिनट का आग लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद परेशान होकर मनीषा घर से ही तेल की केन लेकर आ गई। तब परिजन वीडियो बनाते रहे। वीडियो में वह केन से खुद पर तेल डाल कर केन को फैंक देती है। इसके बाद माचिस से खुद को आग लगा लेती है। पीहर पक्ष का आरोप है कि परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास भी नहीं किया। वीडियो में आवाजें भी आ रही है कि तेल ही तो डाला है। तब काफी चिल्लाने की आवाजें आने लगती है। मनीषा के दो बच्चे है। दोनों बच्चे ससुराल में ही है।
——–
बचाव में पति के भी जले हाथ

विवाहिता के पति अनिल कुमार गांव में ही कपड़े सिलाई का काम करता है। घटना के दिन बचाव के दौरान उसका हाथ व चेहरा झुलस गया था। परिजनों ने बताया कि गली में जैसे ही मनीषा ने तेल डाला तो लगा कि इसके पास माचिस नहीं है। आग लगते देख कर सभी उसे बचाने के लिए दौड़े तो वह भी आगे भागने लग गई। उसे पकडऩे के बाद कंबल लाकर आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान अनिल के हाथ व चेहरा भी झुलस गया था। मनीषा ने मई में भी आत्मदाह का प्रयास किया था। तब उसके पास माचिस नहीं थी और परिजनों ने उसे बचा लिया था।
——-

Home / Jhunjhunu / पति के मोबाइल में देखी दूसरी महिला की फोटो तो घर में हुआ ऐसा कलह, देदी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो