scriptVideoराजस्थान में छा रहा रग्बी खेल, तेजी से आगे बढ़ेगा- राजावत | kuldeep singh rajawat rugby game | Patrika News
झुंझुनू

Videoराजस्थान में छा रहा रग्बी खेल, तेजी से आगे बढ़ेगा- राजावत

राजस्थान की भूमिका शुक्ला भारत की अंडर 18 टीम की कप्तान रह चुकी। मुस्कान पीपलोदा, राजकुमार, देसराज सिंह व वीरेन्द्र सिंह भारत की टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मांग उठाएंगे खिलाडि़यों का टीए, डीए बढ़ना चाहिए।

झुंझुनूDec 28, 2023 / 08:53 pm

Rajesh

Videoराजस्थान में छा रहा रग्बी खेल, तेजी से आगे बढ़ेगा- राजावत

अंडर 14 की रग्बी टीम को सम्मानित करते अति​थि।


राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह राजावत ने बताया कि रग्बी में राजस्थान के खिलाड़ी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक राजस्थान के पांच खिलाड़ी भारत की टीम से खेल चुके। भूमिका शुक्ला तो भारत की महिला टीम की कप्तान रह चुकी। यह खेल और तेजी से बढ़ेगा।
झुंझुनूं आए राजावत ने पत्रिका से बातचीत की। पेश है मुख्य अंश।

सवाल: राजस्थान में रग्बी खेल कितना बढ़ा?

जवाब: यह खेल भारतीय ओलम्पिक संघ तथा युवा मामलात एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। राजस्थान की भूमिका शुक्ला भारत की अंडर 18 टीम की कप्तान रह चुकी। मुस्कान पीपलोदा, राजकुमार, देसराज सिंह व वीरेन्द्र सिंह भारत की टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके।

सवाल: खेलों में दूसरे राज्यों से राजस्थान पीछे क्यों है?
जवाब: पहले से अच्छा माहौल बना है। अभी भी स्थाई कोच व श्रेष्ठ मैदानों की जरूरत है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद अभी कई खेलों को मान्यता नहीं दे रहा, इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मांग उठाएंगे। खिलाडि़यों का टीए, डीए बढ़ना चाहिए।
सवाल: रग्बी से सरकारी नौकरी भी लग रही है?

जवाब: नेशनल स्तर पर भाग लेने वाले अनेक खिलाड़ी अभी शारीरिक शिक्षक बने हैं। अनेक सेना में लग चुके। हर वर्ष राजस्थान के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सीनियर खिलाडि़यों को दो प्रतिशत कोटा मिल रहा है।
सवाल: कोच की भर्ती नहीं हो रही, समय पर राशि नहीं मिल रही, क्या कारण है?
जवाब: स्थाई कोच की भर्ती होनी चाहिए। पदक जीतने पर तीन माह के अंदर खिलाड़ी को राशि मिलनी चाहिए। इसके लिए क्रीडा परिषद को पहल कर नियम बनाना चाहिए। राजस्थान की टीम ने खुद के खर्चे पर जापान से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच सिकोगारा को बुलाया है। उनके आने के बाद खिलाडि़यों की तकनीक में काफी सुधार आया है। सभी खेल संघ इसकी मांग उठा रहे हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qyg2z

Hindi News/ Jhunjhunu / Videoराजस्थान में छा रहा रग्बी खेल, तेजी से आगे बढ़ेगा- राजावत

ट्रेंडिंग वीडियो