25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INS Brahmaputra : नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग, झुंझुनूं का जवान शहीद

Jhunjhunu News : भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने से झुंझुनूं के डांगर गांव निवासी 24 वर्षीय जवान सत्येंद्र सिंह सांखला शहीद हो गया। मुम्बई के नेवी डॉकयार्ड पर मेंटेनेंस के दौरान रविवार को युद्धपोत में आग लगी।

2 min read
Google source verification

Fire In INS Brahmaputra : चिड़ावा (झुंझुनूं )। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने से झुंझुनूं के डांगर गांव निवासी 24 वर्षीय जवान सत्येंद्र सिंह सांखला शहीद हो गया। मुम्बई के नेवी डॉकयार्ड पर मेंटेनेंस के दौरान रविवार को युद्धपोत में आग लगी। इसके अगले दिन नेवी के अधिकारियों को दुर्घटना में सत्येंद्र के लापता होने की सूचना मिली। इस पर नेवी के गोताखोरों ने जवान सत्येंद्र की तलाश शुरू की। करीब 60 घंटे बाद बुधवार तड़के तीन बजे सत्येंद्र के शव को समुद्र से निकाला गया। जवान सत्येन्द्र का गुरुवार को पैतृक गांव डांगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2018 में भर्ती हुआ सत्येंद्र

जवान सत्येंद्र सिंह 2018 में नेवी में नाविक के पद पर भर्ती हुआ था। परिजन ने बताया कि सत्येंद्र सिंह करीब तीन महीने पहले मार्च में परिवार में मौत होने के कारण गांव आकर गया था। वह काफी मिलनसार-व हंसमुख था। सत्येंद्र की शादी नहीं हुई है।

खेती-बाड़ी करते हैं माता-पिता

शहीद सत्येंद्र सिंह का परिवार डांगर-गिडानिया सीमा पर खेत में मकान बनाकर रहता है। उनके माता-पिता गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। जवान का बड़ा भाई मनेंद्र सिंह जोधपुर में निजी स्कूल में शिक्षक है। वह प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें : शहीद की बहन बोली : अब किसे बांधूंगी राखी, बार-बार बेहोश होती रही वीरांगना

ग्रामीण निकालेंगे तिरंगा रैली

नेवी जवान सत्येन्द्र सिंह की पार्थिव देह गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सडक़ मार्ग से पैतृक गांव डांगर पहुंचेंगी। शहीद सत्येंद्र सिंह के सम्मान में गुरुवार को तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी। गांव में बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया की देखरेख में शहीद के अंत्येष्टी स्थल पर भी जमीन के समतलीकरण व साफ-सफाई का कार्य किया गया।

आग के बाद झुक गया जहाज

मुंबई में आईएनएस ब्रह्मपुत्र में मरम्मत कार्य किया जा रहा था। संभवतया वेल्डिंग के कारण जहाज में भीषण आग लग गई थी। इसके बाद जहाज एक तरफ झुक गया था। जहाज पर लगी आग को 16 घंटे बाद काबू पाया जा सका। हादसे के समय आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर करीब 300 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसे में केवल सत्येंद्र सिंह सांखला के शहीद होने की सूचना है।