scriptपर्यावरण की शुद्धता के लिए कर्मचारियों को करना होगा पौधे लगाने का प्रेरणादायी काम | Now employees will have to plant saplings | Patrika News
झुंझुनू

पर्यावरण की शुद्धता के लिए कर्मचारियों को करना होगा पौधे लगाने का प्रेरणादायी काम

फिलहाल ये आदेश पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले हैं। जिसमें बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले के सभी पशु चिकित्सालयों, उप पशु चिकित्सालयों व कार्यालयों में पौधे लगाने जरूरी होंगे। अगर किसी पशु चिकित्सालयों या कार्यालयों में जगह नहीं हो तो किसी भी सार्वजनिक जगह हो, गोशाला हो निर्धारित किए गए छायादार पौधे लगाने जरूरी होंगे।

झुंझुनूJul 27, 2021 / 05:14 pm

Jitendra

झुंझुनूं. आपने पर्यावरण प्रेमियों समेत अन्य लोगों को स्वैच्छा से पौधे लगाकर उनकी देखभाल करते देखा-सुना होगा। परंतु अब पर्यावरण की शुद्धता के लिए कर्मचारियों को पौधे लगाने जैसा प्रेरणादायी कार्य करना होगा। इसके तहत सरकार ने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पौधे लगाने के आदेश जारी कर रही है। फिलहाल ये आदेश पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले हैं। जिसमें बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले के सभी पशु चिकित्सालयों, उप पशु चिकित्सालयों व कार्यालयों में पौधे लगाने जरूरी होंगे। अगर किसी पशु चिकित्सालयों या कार्यालयों में जगह नहीं हो तो किसी भी सार्वजनिक जगह हो, गोशाला हो निर्धारित किए गए छायादार पौधे लगाने जरूरी होंगे। संबंधित विभागीय अधिकारी इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगे कि कहां-कहां किस प्रकार के पौधे लगाए गए और इनकी सार-संभाल की क्या जिम्मेदारी रहेगी।
झुंझुनूं: 331 स्थानों पर लगेंगे पौधे

पशुपालन विभाग की ओर से जिलेभर में 331 स्थानों पर कर्मचारियों के माध्यम से पौधे लगाए जाएंगे। पशु चिकित्सालय में दस-दस व उप पशु चिकित्सालय में पांच-पांच पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
31 तक चलेगा विशेष अभियान

पशु चिकित्सालय व उप पशु केंद्रों पर पौधे लगाने के लिए 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा। ज्यादातर पौधे वन विभाग की नर्सरियों के माध्यम से मिलेंगे। अगर नर्सरी में उपलब्ध नहीं हैं तो अधिकारी-कर्मचारी स्वयं के खर्चे पर तय किए गए पौधे लगाएं।
फैक्ट फाइल…

पशु चिकित्सालय प्रथम श्रेणी-35

पशु चिकित्सालय-107

उप पशु चिकित्सालय-186

-संयुक्त निदेशक कार्यालय-01

-जिला रोग निदान इकाई-01

-पॉलिक्लिनिक-01

इनका कहना है….

पशुपालन विभाग को पशु चिकित्सालय में दस-दस, उप पशु चिकित्सालयों में पांच-पांच पौधे लगाने के आदेश दिए गए हैं। अगर किसी पशु चिकित्सालय, उप पशु केंद्र या कार्यालय परिसर में जगह नहीं तो नजदीक सार्वजनिक स्थान, गोशाला समेत अन्य स्थानों पर पौधे लगाने जरूरी होंगे।
रामेश्वरसिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग (झुंझुनूं)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो