scriptमधुमक्खी पालन कर किसान बढ़ा सकते हैं आय का जरिया | the benefit of farmers | Patrika News
झुंझुनू

मधुमक्खी पालन कर किसान बढ़ा सकते हैं आय का जरिया

उद्यान विभाग के अनुसार प्रारंभिक तौर पर किसान 50 बॉक्स से शुरुआत कर सकता है। इससे वह खेती के अलावा 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त कमाई कर सकता है। इसके लिए किसानों को यह सुनिश्चित करना होता है की मधुमक्खियों को पराग एकत्रित करने के लिए वर्षभर फूलों की उपलब्धता हो सके।

झुंझुनूMay 22, 2021 / 11:05 pm

Jitendra

मधुमक्खी पालन कर किसान बढ़ा सकते हैं आय का जरिया

मधुमक्खी पालन कर किसान बढ़ा सकते हैं आय का जरिया

झुंझुनूं. अंचल के किसानों के लिए उद्यान विभाग कई प्रकार की योजनाएं लाकर उनके आय का जरिया बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में एक और महत्वपूर्ण कार्य है मधुमक्खी पालन। मधुमक्खी पालन के जरिए किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है। मधुमक्खी पालन से ना केवल शहद प्राप्त होता है बल्कि फसलों में परागण में भी मधुमक्खियों का बहुत अधिक महत्व है, जिससे फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है। उद्यान विभाग के अनुसार प्रारंभिक तौर पर किसान 50 बॉक्स से शुरुआत कर सकता है। इससे वह खेती के अलावा 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त कमाई कर सकता है। इसके लिए किसानों को यह सुनिश्चित करना होता है की मधुमक्खियों को पराग एकत्रित करने के लिए वर्षभर फूलों की उपलब्धता हो सके। किसानों को मधुमक्खी पालन पर अनुदान दिया जाता है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से 40 फीसदी अनुदान दिया जाता है। जिले में कई किसान मधुमक्खी पालन करने में रूचि दिखा रहे हैं।
इनक कहना है…
उद्यान विभाग की ओर से मधुमक्खी पालन पर 40 फीसदी अनुदान दिया जाता है। झुंझुनू जिले में पिछले कुछ वर्षों से किसानों का बागवानी की ओर रूझान बढ़ा है। जिले में बगीचों व सब्जियों खेती का क्षेत्रफल बढऩे के कारण मधुमक्खी पालन की संभावनाएं बड़ी है।
अरविंद फगेडिय़ा, सहायक कृषि अधिकारी उद्यान विभाग (झुंझुनूं)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो