scriptकोरोना: बचाव बड़ी टास्क, इनकी करतूत देखो, टाट से बना रहे थे मास्क | betrayal Mask Made Of Sack Cloth In Haryana | Patrika News
जींद

कोरोना: बचाव बड़ी टास्क, इनकी करतूत देखो, टाट से बना रहे थे मास्क

हरियाणा में बोरी बनाने वाले कपड़े से बनाए जा रहे थे मास्क।छापामारी में सील फैक्ट्री, महिलाएं भी कर रही थी कार्य।टाइल्स के गोदाम में चल रही थी फैक्ट्री।

जींदMar 19, 2020 / 08:44 pm

satyendra porwal

कोरोना: बचाव बड़ी टास्क, इनकी करतूत देखो, टाट से बना रहे थे मास्क

कोरोना: बचाव बड़ी टास्क, इनकी करतूत देखो, टाट से बना रहे थे मास्क

रोहतक. मुख्यमंत्री उडऩदस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के गोहाना के पास फैक्ट्री में छापा मारा। यहां बोरी एवं थैले वाले कपड़े से मास्क बनाया जा रहा था। उडऩदस्ते ने मास्क बना रहे लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। जिसमें कई महिलाएं कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी ।
फैक्ट्री में करीब 150 से ज्यादा महिला और पुरुष काम कर रहे थे। यहां बैग बनाने वाली मशीन से ही माक्र्स बनाने का अवैध और असुरक्षित कारोबार किया जा रहा था। फैक्ट्री को सील करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कंट्रोल टीम, गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग के साथ फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
टाइल्स के गोदाम में चल रही थी फैक्ट्री
डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोपहर में जींद रोड पर टाइल्स के गोदाम में चल रही फैक्ट्री में छापा मारा। गोदाम में दीवार बनाकर शटर लगाया गया था। यहां डेढ़ सौ मजदूर कर्मचारी मास्क तैयार कर रहे थे। टीम ने फैक्ट्री चालक से मास्क तैयार करने की गाइडलाइन और मंजूरी दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाए। इस पर अधिकारियों ने फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो