31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bank Recruitment 2021: ग्रेजुएट्स के लिए सेंट्रल बैंक में भर्तियां, जानिए उम्र सीमा और योग्यता

बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कई रिक्‍त पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 115 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Nov 2021, 3:10 PM IST

Bank Recruitment 2021

Bank Recruitment 2021

Central Bank Of India Recruitment 2021: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कई रिक्‍त पदों पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के जरिए 115 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले अपना आवेदन कर सकते है। वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट centralbank.net.in पर विजिट करें।

इन पदों पर होगी भर्तियां:—
सीबीआई जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्‍यम से इकॉनमिस्‍ट, इनकम टैक्‍स ऑफिसर, डेटा साइंटिस्‍ट, क्रेडिट ऑफिसर, डेटा इंजीनियर, जोखिम प्रबंधक, वित्तीय विश्लेषक, विधि अधिकारी, आईटी सुरक्षा विश्लेषक, तकनीकी अधिकारी क्रेडिट और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:—
आवेदन शुरू होने की तारीख : 23 नवंबर, 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख : 17 दिसंबर, 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : 11 जनवरी, 2022
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : 22 जनवरी, 2022

यह भी पढ़ें :— UP Board Improvement Result 2021: 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उम्र सीमा:—
इनकम टैक्‍स ऑफिसर पदों के लिए 35 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
डेटा साइंटिस्‍ट के पद के लिए 28 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता:—
इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट, पोस्‍ट ग्रेजुएट और PhD धारक उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यता और आयुसीमा की अलग अलग जानकारी नोटिफिकेशन में मौजूद है।

यह भी पढ़ें :— Police Recruitment 2021: बिना परीक्षा के हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स भर्ती, जल्दी करें आवेदन


ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें—
https://centralbankofindia.co.in/sites/default/files/2021-11/Notification_Recruitment_of_Specialist_Officers-2022-23.pdf

यह भी पढ़ें :— UTET Exam admit card: 26 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड