
haryana police job
Haryana Police Recruitment 2021 : हरियाणा पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स के लिए सीनियर सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। बिना परीक्षा के हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स में नौकरी पाने का मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
45 पदों पर होगी भर्तियां
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट के अलावा नेटवर्क इंजीनियर और वेब डिजाइनर के पदों पर भर्ती होगी। हरियाणा पुलिस में इन पदों के लिए कुल 45 वैकेंसी है। यह भर्ती साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकुला के लिए हो रही है। भर्ती एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी। आवश्यकता के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
वॉक-इन इंटरव्यू:—
हरियाणा पुलिस में आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 6 दिसंबर 2021 को स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा (मुख्यालय), मोगीनंद, पंचकुला में होगा. वॉक इन इंटरव्यू के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है.
वेतनमान:—
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट- 39200/- रुपए प्रति माह
प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट- 27200/- रुपए प्रति माह
नेटवर्क इंजीनियर- 27200/- रुपए प्रति माह
वेब डिजाइनर- 23250/- रुपए प्रति माह
ऐसे करें आवेदन:—
इस भर्ती के लिए आवेदन के लिए हरियाणा पुलिस ने गूगल फॉर्म जारी किया है। गूगल फॉर्म ओपन करने के लिए एक स्कैनिंग क्यूआर कोड जारी किया है। यह क्यूआर कोड आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती के नोटिफिकेशन में मिलेगा।
ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें—
https://haryanapolice.gov.in/pdf/Advertisement%20for%20Interview%20for%20filling%20up%20of%20posts%20of%20IT%20Professionals..pdf
Updated on:
19 Nov 2021, 2:03 PM IST
Published on:
19 Nov 2021, 2:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.