जॉब्स

GATE Admit Card 2022 आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर ने आज GATE 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके अलावा आवेदन किया है वे सभी GATE एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक gate.iitkgp.ac.in 2022 पर जाकर आवेदन कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी साख नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

नई दिल्लीJan 15, 2022 / 02:39 pm

Shaitan Prajapat

GATE Admit Card 2022

GATE Admit Card 2022 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर ने आज GATE 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके अलावा आवेदन किया है वे सभी GATE एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक gate.iitkgp.ac.in 2022 पर जाकर आवेदन कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी साख नामांकन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। GATE एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान तरीका बताया गया है जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

ऐसे डाउनलोड करें GATE Admit Card 2022
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
— होमपेज पर अब एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
— अब स्क्रीन पर GOAPS लॉगिन विंडो पर क्लिक करें
— इसके बाद उम्मीदवार अपनी रजिस्‍ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
— अब गेट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें।
— भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

दो सत्र मे होगी परीक्षा
GATE 2022 परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। इसमें पहली पारी सुबह 9 शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी। ज‍बकि दूसरी पारी की परीक्षा का आयोजन दोपहर के 2:30 से शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

 

9 लाख उम्मीदवाद देंगे परीक्षा
बताया जा रहा है कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगा। इस साल करीब 9 लाख उम्मीदवार GATE परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि इंजीनियरिंग में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) एक ऐसी परीक्षा है जो मुख्य रूप से कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा मास्टर्स कार्यक्रम में प्रवेश और भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

 

Home / Education News / Jobs / GATE Admit Card 2022 आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट iitkgp.ac.in पर जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.