29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

High Court Recruitment 2022: हाई कोर्ट में ग्रुप D के पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

High Court Recruitment 2022 : कर्नाटक हाई कोर्ट ने ग्रुप D चपरासी, चौकीदार, स्वीपर और चपरासी (हाउस कीपिंग) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Aug 2022, 3:51 PM IST

High Court Recruitment 2022

High Court Recruitment 2022

High Court Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने ग्रुप डी पदों पर बंपर वैंकेसी निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर तय की गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कर्नाटक हाईकोर्ट में ग्रुप डी के कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है। इन पदों (Karnataka High Court Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 अगस्त, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 सितंबर, 2022

रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 150 पद


कुल पदों की संख्या- 150

उम्र सीमा और योग्यता
जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। आरक्षण वर्ग के लिए छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एनटीए कब जारी करेगा आंसर की, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- रु. 200 रुपये।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 100 रुपये।

वेतन

उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु.19,900 – 63,200 रुपये दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सेना में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कब होगी रैली

सभी अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।