Indian Coast Guard Recruitment 2022: इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard Jobs) में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय तटरक्षक विभाग नई भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, तटरक्षक क्षेत्र, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने 12 मार्च को रोजगार समाचार पत्र में इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर और प्रथम श्रेणी लस्कर के पद पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना प्रकाशित की है। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार जो Indian Coast Guard द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं अंतिम तिथि के पूर्व संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में भारत के मूल निवासी अप्लाई कर सकते हैं।