scriptVIDEO : जोधपुर के इस मंदिर में प्राकृतिक रूप से प्रकट हुए थे भगवान शिव, आज उमड़ता है आस्था का सैलाब | achalnath temple in jodhpur | Patrika News
जोधपुर

VIDEO : जोधपुर के इस मंदिर में प्राकृतिक रूप से प्रकट हुए थे भगवान शिव, आज उमड़ता है आस्था का सैलाब

सुबह ४ बजे मंदिर के खुलते ही यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

जोधपुरFeb 07, 2018 / 10:38 am

Abhishek Bissa

shiva temples in jodhpur

Maha Shivaratri 2018, 2018 Maha Shivaratri, Maha Shivaratri Story, maha shivaratri story in hindi, Maha Shivaratri 2018 in Rajasthan, shivratri pooja, shiv temple in jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . शास्त्रों में वर्णित नवधा भक्ति की बात अगर न भी करें तो भी इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि प्रभु के शरणागत होने का भी एक अलग ही आनंद है। सूर्यनगरी में भीतरी शहर के कटला बाजार स्थित अचलनाथ मंदिर भक्तों के लिए भक्ति धाम है। आगामी १३ फरवरी को शिवरात्रि पर्व है। इस दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ते हैं। अचलनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र है। सुबह ४ बजे मंदिर के खुलते ही यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर में हर आयु वर्ग के लोग नियमित दर्शन को आते हैं। रात को ११ बजे मंदिर के कपाट बंद करने तक श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ते रहते हैं।
वर्षों से दर्शनार्थियों के लिए यह आस्था का केंद्र बना हुआ है। कहा जाता है कि घनश्यामजी की मूर्ति स्थापित करने के लिए जूनी मंडी में घनश्यामजी का मंदिर बनवाया गया था। इसी तरह अचलनाथ मंदिर का निर्माण भी रानी नानक देवी के हाथों हुआ। उसी काल में यहां भगवान शिव के lingaका प्राकृतिक रूप से प्राकट्य हुआ। इसकी जानकारी जब रानी नानक देवी को हुई तो उन्होंने इसे भगवान का आदेश मानते हुए linga के चारों ओर मंदिर बनवाया।
यहीं छोटा मंदिर नेपाली बाबा की प्रतिमा में भी देखने को मिलता है। उनके समक्ष खड़े होने पर लगता है, जैसे बाबा के श्रीमुख से अभी प्रवचन निसृत होंगे। मंदिर के ठीक सामने समाधि स्थल बना हुआ है। इसमें कई समाधियां हैं, जो मंदिर के महंतों की हंै। सिरोही के राजा राव जगमाल की पुत्री नानक देवी का विवाह जोधपुर के राव गांगोजी के साथ हुआ था। नानक देवी की इष्ट भक्ति भी जगप्रसिद्ध रही है। उनके बारे में प्रचलित है कि विवाह के समय सिरोही घनश्याम जी की मूर्ति उनके साथ चलकर आई थी।

इनका कहना है

यह मंदिर शहर की प्रमुख आस्था का केंद्र है। शिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां जोरों से चल रही है। धुलाई, रंगाई व पुताई जैसे कार्य चल रहे है।


– कैलाश नारायण, प्रबंधक, अचलनाथ महादेव मंदिर

Home / Jodhpur / VIDEO : जोधपुर के इस मंदिर में प्राकृतिक रूप से प्रकट हुए थे भगवान शिव, आज उमड़ता है आस्था का सैलाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो