3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP प्रदेशाध्यक्ष की सुर्खियों में रहे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर कोर्ट से मिली जमानत, 30 जून को फिर कोर्ट में है पेशी

BJP प्रदेशाध्यक्ष की सुर्खियों में रहे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर कोर्ट से मिली जमानत, 30 जून को फिर कोर्ट में है पेशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 30 Apr 2018, 3:40 PM IST

bjp president rajasthan

Jodhpur MP and Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

जोधपुर ।

राजस्थान में चल रहे सियासी दांव पेचों में जहां प्रदेशाध्यक्ष के कयास केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए जा रहें है। वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गजेंद्र सिंह पर किसी मामले में कोर्ट केस चल रहा था जिसमें उन्हें राहत मिलने वाली है। कोर्ट ने गजेंद्र सिंह की जमानत स्वीकार कर ली है और जून को उनकी कोर्ट में पेशी है।

आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान में संभावित तौर पर प्रदेशाध्यक्ष के कयास लगा रखे है। बताया जा रहा है राजस्थान में आगामी चुनावों से मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुना जाना तय है। ऐसे में गजेंद्र सिंह के बारे में एक मामला हाल ही में सामने आया है की शेखावत पर किसी मामले को लेकर केस चल रहा है। इसी मामले को लेकर शेखावत सोमवार को जोधपुर में कोर्ट में पेश हुए थे जहां से उन्हें बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने 10 हजार रुपए के मुचलके पर शेखावत की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। इसी मामले को लेकर अब गजेंद्र शेखावत को 30 जून को फिर से व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा।

कई वर्षों पुराना है मामला

आपको बता दें कि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर चल रहा ये मामला काफी साल पुराना है। हाल ही में शेखावत इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश हुए हैं और उनकी जमानत भी मंजूर कर ली है।

क्या था शेखावत पर चल रहा मामला

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने कॉलेज के समय में जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। उसी समय में शेखावत ने किसी मामले को लेकर उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई थी जो फर्जी पाई गई थी। पुलिस ने इसी मामले में झूठी एफआईआर दर्ज करवाने का दोषी मानते हुए सिंह पर कार्रवाई शुरू कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर IPC की धारा 182 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी।

इसी मामले को लेकर शेखावत सोमवार को जोधपुर के ही एक न्यायलय में पेश हुए। जहां से उन्हें 10 हज़ार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत स्वीकार कर ली है। अब शेखावत को कोर्ट ने आदेश दिए हैं ही कि उन्हें अदालत में 30 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होना है।