8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raksha Bandhan: राखी पर उड़ा रहे हैं पतंग तो हो जाएं सावधान, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया ऐसा आदेश

पक्षियों को घायल होने से बचाने के लिए पंतग उड़ाने का समय भी निर्धारित किया गया है। सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Aug 2023, 8:16 AM IST

kite_flying.jpg

जोधपुर। रक्षाबंधन के उपलक्ष में पतंग उड़ाने की परम्परा के चलते आमजन और पक्षियों की सुरक्षा के लिए धातु से निर्मित मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, सुबह व शाम दो-दो घंटे पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए। जो बुधवार से 13 सितम्बर तक लागू रहेगा। आदेश के तहत विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा (प्रचलित भाषा में चाइनीज मांझा) को पतंगबाजी में काम लेने पर रोक लगाई गई है। धातु के मिश्रण से बना मांझा धारदार व विद्युत सुचालक होता है। बिजली के तार के सम्पर्क में आने से पतंग उड़ाने वाले की जान को खतरा रहता है। वहीं, दुपहिया वाहन चालक व पक्षियों के लिए खतरा रहता है। इसलिए इस मांझे के उपयोग व विक्रय को प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: स्नेह की डोर में पूरे दिन भद्रा बनेगी बाधा, रात 9 बजे के बाद ही सज पाएगी भाइयों की कलाइयां


सुबह 6 से 8, शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर लगाई रोक
पक्षियों को घायल होने से बचाने के लिए पंतग उड़ाने का समय भी निर्धारित किया गया है। सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक रहेगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश बुधवार से 13 सितम्बर तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: आखिर कब होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट जारी

आपको बता दें कि भाई-बहन के स्नेह व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस बार दिन भर भद्रा का साया रहने से बहनों के त्योहार का उल्लास फीका रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, शास्त्रों में भद्रा में राखी बांधना वर्जित माना गया है। ऐसी स्थिति में भद्रा समाप्ति पर रात 9 बजे के बाद ही बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांध सकेगी।