वे सबसे पहले झंवर सीएससी पहुंचे और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। यहां दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन समर्पित की। चिकित्सकों को मशीन चलाकर बताई कि यह कैसे काम करती है। इस दौरान सरपंच भंवर पटेल, मंजू गौड़, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरताराम देवासी मौजूद थे। इसके बाद सीएचसी धवा और वर्धमान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धुंधाड़ा का अवलोकन किया। आइसोलेशन वार्ड की स्थिति देखी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविन्दराम दहिया से जानकारी ली। यहां भी दो मशीनें भेंट की। इसके बाद केन्द्र गुड़ा विश्नोइयां, सीएचसी सालावास में नए वार्ड का अवलोकन किया। दो मशीनें भेंट की। कुड़ी में भी सरपंच चन्द्रलाल खावा, डॉ़ भागीरथ भादु के साथ व्यवस्थाएं देखी।
अवैध बजरी खनन पर तल्खी लूणी। लूणी कस्बे की सीएचसी में चिकित्सकों से चर्चा के दौरान चैनसिंह के ज्ञापन पर बिसावास गांव की गोचर भ्ूामि में हो रहे अवैध बजरी खनन पर उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनता को अधिकारियों के खिलाफ आन्दोलन करना चाहिए। खनन पर अधिकारियों की मिलीभगत चल रही है।