5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: इतिहास का तीसरा सबसे सूखा अगस्त, 86 साल बाद कम बारिश

- केवल 30.9 मिमी हुई बारिश, इससे पहले 1937 में 27.4 और 1905 में दर्ज की गई थी 15.2 मिमी बारिश - भरतपुर, धौलपुर व करौली को छोड़कर समस्त 30 जिलों में केवल गिरे छींटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Gajendra Singh Dahiya

•

Updated: 31 Aug 2023, 7:55 PM IST

Weather: इतिहास का तीसरा सबसे सूखा अगस्त, 86 साल बाद कम बारिश

Weather: इतिहास का तीसरा सबसे सूखा अगस्त, 86 साल बाद कम बारिश

जोधपुर. प्रदेश में 86 साल बाद अगस्त में सबसे कम बरसात हुई है। इस साल अगस्त महीने में केवल 30.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि राजस्थान में अगस्त महीने में बरसात का सामान्य औसत 155.7 मिलीमीटर है। करीब 80 प्रतिशत कम बरसात हुई है। इससे पहले वर्ष 1937 में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक सूखा 1905 के अगस्त में रहा, जब केवल 15.2 मिमी पानी ही बरसा। इस साल प्रदेश में भरतपुर, धौलपुर, दौसा और करौली जैसे जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में केवल बूंदाबांदी ही हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में भी मानसून की बारिश के कोई खास असर नहीं है लेकिन अगर सिस्टम मिल जाता है तो कुछ बारिश जरूर होगी। इससे किसानों को राहत मिल सकती है।

इस साल मानसून में जून महीने में ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया था। जुलाई महीने में अच्छी खासी बरसात हुई। इससे पहले जून में चक्रवाती तूफानों के चलते बरसात का मौसम बना हुआ था, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हो गए थे, लेकिन अगस्त महीने में एकदम सूखा रहने से अब किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी है।

अभी भी 12 फीसदी अधिक बरसात
प्रदेश में अगस्त महीने में भले ही नहीं के बराबर बारिश हुई लेकिन जून और जुलाई महीने में इतना पानी बरसा कि अभी भी बारिश का औसत सामान्य से 12 फीसदी अधिक है। 1 जून से लेकर 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य बरसात का औसत 372.1 मिमी है जबकि अब तक 416.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के हिस्से में आई है जहां 242.7 मिमी के स्थान पर 341.7 मिमी बारिश हुई यानी 45 फीसदी अधिक पानी बरसा है। पूर्वी राजस्थान में औसत से 7 फीसदी कम बरसात (534.8 की जगह 497.3 मिमी) है।

अगस्त महीने में यहां हुई ठीक-ठाक बारिश
अगस्त महीने में भरतपुर में 190.8, दौसा में 160.4, धौलपुर में 203.2, बांसवाड़ा में 110.2, अलवर में 79.1, करौली में 213.7 और सवाई माधोपुर में 83.3 मिलीमीटर बारिश हुई लेकिन सभी जगह बारिश संबंधित जिलों के अगस्त महीने के औसत से कम रही।

जोधपुर में 31 में से 30 दिन सूखे

जोधपुर में अगस्त में सामान्य बारिश का औसत 100.7 मिमी है, जबकि बारिश केवल 22.4 मिमी ही हुई। वह भी केवल एक दिन 20 अगस्त को रात को बारिश हुई थी। महीने के तीस दिन सूखे ही गुजरे।