
Lok Sabha Elections 2024: अक्षय कुमार को पिछले साल बीते 15 अगस्त को नागरिकता मिली थी। नागरिकता मिलने के बाद पहली बार उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वोट डालने के बाद अक्षय कुमार बेहद खुश नजर आ रहे थे।
Akshay Kumar First Vote After Getting Indian Citizenship: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार ने पहली बार वोट दिया। वोट ना दे पाने का कारण था उनके पास भारत की नागरिकता का ना होना। उनके पास भारत की नागरिकता ना होकर कनाडा की नागरिकता थी।
पिछले साल 15 अगस्त को उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई थी। अब एक्टर ने भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार Lok Sabha Elections 2024 में वोट डाला है। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो अलसुबह वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर जबरदस्त खुशी दिख रही है।
आपको बता दें कि मुंबई में भी Lok Sabha Elections 2024 की वोटिंग शुरू हो चुकी है। जनता को वोटिंग के लिए जागरुक करने वाले फिल्मी सितारे भी वोट डालते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का वीडियो भी सामने आया है। वो वोट डालने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद फैंस उनको बधाई दे रहे हैं।
Updated on:
20 May 2024 10:03 am
Published on:
20 May 2024 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
