7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बच्चा गोद ले लूंगी’, 41 की अभिनेत्री ने निजी जिंदगी पर खोले राज, गोविंदा की भांजी का बयान हुआ वायरल

Arti Singh On Pregnancy: टीवी अभिनेत्री आरती सिंह ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने प्रेग्नेंसी और गोद लेने पर भी बात की है।

2 min read
Google source verification
Arti Singh On Pregnancy

Arti Singh On Pregnancy (सोर्स- एक्स)

Arti Singh On Pregnancy: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आरती सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक भावुक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा और मुश्किल बचपन को याद करते हुए बताया कि अगर वो नेचुरल तरीके से मां नहीं बन पातीं, तो वो एक बच्चे को गोद लेने का फैसला जरूर करेंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आरती सिंह ने बचपन पर की बात (Arti Singh On Pregnancy)

आरती सिंह का बचपन आसान नहीं रहा। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, जिसके कारण उनका शुरुआती जीवन संघर्षों में बीता। परिवार के सहारे और रिश्तेदारों की देखभाल में पली-बढ़ीं आरती ने कई बार बताया है कि जीवन की इन्हीं मुश्किल परिस्थितियों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया। उन्होंने ये भी साझा किया कि कम उम्र में मां को खो देने का दर्द आज भी उनके दिल में कहीं न कहीं मौजूद है।

निजी जिंदगी पर आरती सिंह ने खोला राज

हाल ही में 'हाउटरफ्लाई' के साथ इंटरव्यू के दौरान आरती सिंह ने अपने जीवन के उसी दौर को याद करते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के सहारे पलने का अनुभव मिला है, इसलिए वह समझती हैं कि किसी बच्चे को परिवार मिलना कितना जरूरी होता है। यही वजह है कि अगर भविष्य में वह मां नहीं बन पातीं, तो वो किसी जरूरतमंद बच्चे को गोद लेकर उसे अपना प्यार और घर देना चाहेंगी।

दीपक चौहान से शादी पर की बात (Arti Singh On Pregnancy)

आरती सिंह ने अपनी शादी से पहले ही अपने पति दीपक चौहान से इस विषय पर खुलकर बात कर ली थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने साफ-साफ अपनी उम्र और मां बनने को लेकर संभावित चुनौतियों के बारे में पति को बताया था। इस पर दीपक चौहान का जवाब उनके लिए बेहद सुकून देने वाला था। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई ऐसे बच्चे हैं जिन्हें परिवार की जरूरत होती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर वे बच्चा गोद लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आरती ने की पति की सोच की तारीफ

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनके पति की सोच काफी सकारात्मक है। उनका मानना है कि अगर उनका खुद का बच्चा हो जाए तो भी वे एक बच्चे को गोद लेना चाहेंगे। आरती सिंह के मुताबिक, किसी बच्चे को सुरक्षित घर और प्यार देना सबसे सुंदर अनुभवों में से एक होता है और इसे साबित करने के लिए किसी सामाजिक दबाव की जरूरत नहीं होती।

गौरतलब है कि आरती सिंह अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन भी हैं। उन्होंने टीवी के कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हाल ही में बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ उनकी सादगी भरी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग