7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी को अंदर से खाने लगी थी लोगों की बेरुखी, बेटी जान्हवी कपूर ने मौत के 8 साल बाद किया खुलासा, बोलीं- आज भी दर्द है

Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi: अभिनेत्री जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी को लेकर काफी भावुक हो गईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बात से श्रीदेवी काफी परेशान थीं।

2 min read
Google source verification
Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi

Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi (सोर्स- एक्स)

Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के जीवन से जुड़ा एक बेहद भावुक और कठिन दौर साझा किया है। एक हालिया बातचीत के दौरान जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां को उस समय काफी आलोचना और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी करने का फैसला लिया था। उस दौर की यादें आज भी उनके दिल को झकझोर देती हैं।

श्रीदेवी को लेकर जान्हवी ने की बात (Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi)

जाह्नवी कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी मां का एक पुराना इंटरव्यू देखा था, जिसमें श्रीदेवी ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की थी। उस बातचीत को देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी मां ने अपने जीवन में कितनी कठिन परिस्थितियों का सामना किया था। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोगों ने उनकी मां को ‘घर तोड़ने वाली’ तक कह दिया था, जो उनके लिए बेहद पीड़ादायक अनुभव था।

श्रीदेवी पर असर कर गई थी बात (Janhvi Kapoor Emotional On Sridevi)

अभिनेत्री के मुताबिक, बाहरी दुनिया की इन बातों का असर श्रीदेवी के मन पर गहराई से पड़ा था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने बच्चों के सामने अपनी तकलीफ जाहिर नहीं होने दी। जाह्नवी ने कहा कि बचपन में वह इन परिस्थितियों को समझ नहीं पाईं, लेकिन अब बड़े होने के बाद उन्हें अपनी मां की मजबूरी और संघर्ष दोनों का एहसास होता है। यही वजह है कि आज उन्हें इस बात का अफसोस भी होता है कि वह पहले अपनी मां की भावनाओं को समझ नहीं सकीं।

श्रीदेवी को जान्हवी ने बताया मजबूत महिला

उन्होंने आगे बताया कि उनकी मां सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं थीं, बल्कि एक मजबूत महिला भी थीं, जिन्होंने कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अपने दम पर पहचान बनाई थी। बावजूद इसके, उन्होंने अपने संघर्षों की कहानियां बच्चों से दूर रखीं और हमेशा परिवार को खुश रखने की कोशिश की।

श्रीदेवी के निधन का जिक्र करके भावुक हुईं जान्हवी

श्रीदेवी के निधन का जिक्र करते हुए जाह्नवी कपूर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि अपनी मां को खोना उनके जीवन का सबसे बड़ा सदमा था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मां के जाने के बाद उनके पिता का जीवन भी पूरी तरह बदल गया और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उन्होंने एक साथ अपने दोनों माता-पिता को खो दिया हो। यह अनुभव उनके लिए बेहद कठिन रहा।

गौरतलब है कि बोनी कपूर की पहली शादी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं, जबकि श्रीदेवी से शादी के बाद जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का जन्म हुआ। शुरुआती विवादों के बावजूद श्रीदेवी और बोनी कपूर का रिश्ता अंत तक मजबूत बना रहा।

फिल्म 'पेड्डी' में जान्हवी आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म पेद्दी में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।