
Vir Das On Cockroach Janata Party (सोर्स- एक्स)
Vir Das On Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की मुहिम जमकर चर्चा में है। कुछ ही दिनों में इस मूवमेंट ने युवाओं के बीच ऐसी पकड़ बना ली कि इंटरनेट पर हर तरफ इसी की बातें होने लगीं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे विवाद भी गहराने लगे। हाल ही में इस मूवमेंट से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की खबर सामने आई, जिसके बाद अब अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वीर दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि किसी भी विचार या आंदोलन को दबाने की कोशिश कई बार उसे और ज्यादा ताकत दे देती है। उन्होंने अकाउंट्स बंद किए जाने को “बेहद गलत फैसला” बताया। वीर का मानना है कि अगर किसी चीज को जबरदस्ती रोका जाए तो लोग उसके बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं। यही वजह है कि अब यह मामला पहले से ज्यादा चर्चा में आ गया है।
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट्स को हैक या ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बैकअप अकाउंट्स तक को हटाया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी का मामला बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इस तरह की मुहिम को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाना चाहिए।
वीर दास ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह जरूरी नहीं कि हर आंदोलन पूरी तरह सही हो, लेकिन युवाओं की भावनाओं और उनके गुस्से को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने इशारों में कहा कि अकाउंट्स हटाने की कोशिश ने इस पूरे मामले को और ज्यादा वैधता दे दी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी बात पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि अगर अकाउंट्स बंद नहीं किए जाते तो शायद कुछ समय बाद यह ट्रेंड खुद ही खत्म हो जाता।
बता दें कॉमेडी की दुनिया से हटकर हाल ही में वीर दास ने निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा है। उनकी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
Updated on:
23 May 2026 11:14 am
Published on:
23 May 2026 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
