scriptशासकीय स्कूल में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सफाई अभियान, बच्चों के साथ की साफ-सफाई | Border Security Force jawans launched cleanliness drive in school | Patrika News
कांकेर

शासकीय स्कूल में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सफाई अभियान, बच्चों के साथ की साफ-सफाई

सीमा सुरक्षा बल 22वीं वाहिनी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंतागढ़) में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांकेरSep 16, 2018 / 03:24 pm

Deepak Sahu

cg news

शासकीय स्कूल में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सफाई अभियान, बच्चों के साथ की साफ-सफाई

अंतागढ़. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल 22वीं वाहिनी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अंतागढ़) में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा सुरक्षा बल 22वीं वाहिनी के कमांडेंट आइऱ्के वाल्दे के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान शाला और परिसर के आस पास साफ-सफाई की गई।

सीमा सुरक्षा बल 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट आइऱ्के वाल्दे के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (अंतागढ़) में पहुंची, जहां स्कूली बच्चों के साथ सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने साफ -सफाई व कूड़ा करकट को उठाया गया। स्कूल परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्र में सभी जवानों ने मिलकर साफ सफाई कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे को बुलंद किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सभी ने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर कमांडेंट आइ़के वाल्दे ने बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि साफ -सफाई के प्रति हम सबको जागरुकता के साथ कदम बढ़ाना होगा। स्वच्छता के अभाव में चारों ओर गंदगी फैल जाती है जो विभीन्न बीमारियों का कारण बनती है। गंदगी की वजह से बीमारी बहुत जल्द ही पांव पसारते हैं और व्यक्ति गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास को स्वच्छ रखना है।
READ MORE: शिक्षक नहीं होने से बच्चों ने स्कूल में ही जड़ा ताला, बोले-शिक्षक की व्यवस्था करें

स्कूली बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। गंदगी से क्या-क्या हो सकता है इस बारे में लोगों को अहसास कराने की जरुरत है। साफ -सफाई को हमें संस्कार के रूप में लेनी चाहिए। इस अवसर पर अजय शुक्ला (द्वितीय कमान अधिकारी), अन्य अधिकारी गण एवं अधिनस्थ अधिकारी जवानों और विद्यालय के प्रधानपाठक, अध्यापक, शाला के शिक्षक, सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Home / Kanker / शासकीय स्कूल में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सफाई अभियान, बच्चों के साथ की साफ-सफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो