कांकेर

ससुराल आये पति के साथ पत्नी के पुराने आशिक ने जो किया, जान रह जाएंगे हैरान

Crime News : पहली बार ससुराल आये व्यक्ति के साथ जो घटना घटी उसे वह शायद ही कभी भूल पाए

कांकेरAug 17, 2019 / 08:22 pm

Karunakant Chaubey

ससुराल आये पति के साथ पत्नी के पुराने आशिक ने जो किया, जान रह जाएंगे हैरान

कांकेर. Crime News :जिले के चारामा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति (Ex boyfriend) ने ससुराल आये दामाद के साथ पहले तो गाली गलौज की और उसके बाद लोहे के रॉड से बुरी तरह से पिटाई कर दी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इलाज के बहाने लड़की के साथ करने लगा ये गन्दा काम, डॉक्टर की हैवानियत जानकार रह जाएगे हैरान

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार ग्राम कंडेल के रहने वाले एक किसान ने चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपने दामाद मुकेश जैन के साथ बाइक से चारामा से कुछ सामान खरीद कर अपने घर कंडेल जा रहा था। गाँव के पास के पुलिया के पास पहुंचा ही था कि पीछे से महेश सोनकर और संजु साहू आए और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे लोहे के राड से मुझे व मेरे दामाद पर जानलेवा हमला कर दिए।

बेरोजगार पति को पत्नी रोज देती थी ताना, खेत पहुंचा और पिता से बोला-मार दिया उसे और फिर…

जिससे मेरे सीने व पेट में गंभीर चोट आई है। वहीं पर मेरे दामाद के सिर व आंख कान व चेहरे में गंभीर चोट आयी है। खून भी बह रहा है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एनएच-३० पर ससुर और दामाद को राड से पिटाई का वीडियो वायरल होने पर चारामा पुलिस भी हरकत में आ गई। रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले कि विवेचना पुलिस कर रही है।

खाकी हुई शर्मशार : जिनके हवाले दरख्तों की हिफाजत थी, वही जंगल के सौदागर निकले

बताया जा रहा है की दामाद की पिटाई करने वाले शख्स का किसान की बेटी (Ex girlfriend) को पसंद करता था। लेकिन लड़की के परिवार वाले राजी नहीं हुए और उन्होंने उसकी शादी मुकेश से कर दी। शादी नहीं होने से खार खाये प्रेमी ने ससुराल आये दामाद पर अपनी भड़ास निकाल दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.