कैट जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष कोरोनाकाल के चलते धनतेरस में अन्य वर्षों के अपेक्षा 10 प्रतिशत कारोबार कम दिखाई दे रहा है। कोरोनाकाल के चलते नकदी का व्यापार हो गया, इसलिए किसान वर्गों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस समय किसान वर्ग धान कटाई में व्यस्त है।
धनतेरस के दिन आटोमोबाइल, ज्वेलर्स, कपड़ा और बर्तन की दुकानों में सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ थी इन दुकानों में करोड़ों रुपए का व्यापार हुआ। व्यापारियों ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के चलते नगदी का व्यापार हो गया है पहले फोन पर आर्डर करते ही सामान मिल जाती थी, अब सामान लेने के लिए एडवांस में पैसा जमा करना पड़ता है। जिससे व्यापार में थोड़ी परेशानी है।
इस समय जिसके जेब में पैसा है, वही व्यापार कर रहा है। दीपावली पर्व हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस पर्व के लिए पहले से ही तैयारी कि जाती है, लेकिन इस वर्ष देश में फैली वैश्विक महामारी ने लोगों को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया, जिससे दीपावली पर्व इस साल फिका है।