scriptस्वर्णिम भारत: प्लास्टिक मुक्त देश बनाने नन्हे बच्चों ने लिया संकल्प | Swarnim Bharat: Children pledged to make plastic-free country | Patrika News
कांकेर

स्वर्णिम भारत: प्लास्टिक मुक्त देश बनाने नन्हे बच्चों ने लिया संकल्प

स्वर्णिम भारत अभियान के तहत नगरवासियों ने साफ-सफाई कर प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का संकल्य लिया।

कांकेरFeb 17, 2020 / 02:08 pm

Bhawna Chaudhary

स्वर्णिम भारत: प्लास्टिक मुक्त देश बनाने नन्हे बच्चों ने लिया संकल्प

स्वर्णिम भारत: प्लास्टिक मुक्त देश बनाने नन्हे बच्चों ने लिया संकल्प

कांकेर/पखांजूर. रविवार को नगर के राजापारा वार्ड मुक्तिधाम में स्वर्णिम भारत अभियान के तहत नगरवासियों ने साफ-सफाई कर प्लास्टिक मुक्त देश बनाने का संकल्य लिया।

प्लास्टिक को ना कहने की कोशिश करना होगा। प्री-मैट्रिक छात्रावास के बच्चों ने परिसर के आसपास साफ सफाई करते हुए प्लास्टिक को नष्ट किया। छात्रों ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प लिया। प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण के चलते लोगों को तमाम तरह की बीमारियां चपेट में ले रही है। प्लास्टिक के चलते पर्यावरण खराब हो रहा है। पर्यावरण साफ रखने के लिए हम सभी को प्लास्टिक पर रोक लगाना होगा।

छात्रों ने कहा हम सभी अगर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे तो आने वालों लोगों का भविष्य सुंदर होगा। इस दौरान शिवलाल जड़े, सुकालू राम पड्डा, गोमल्स अचला, रविशंकर सलाम, अंकुश तिर्की, मुकेश उसेंडी, दयाराम, रामलाल, शंकर, अर्जुन, राजेश, ज्ञानचंद तथा छात्रावास के सभी बच्चों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने संकल्प लिया।

Home / Kanker / स्वर्णिम भारत: प्लास्टिक मुक्त देश बनाने नन्हे बच्चों ने लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो