Kannauj News: शादी के दूसरे दिन आधी रात घर में अचानक मचा कोहराम, दुल्हन की दशा देख रो पड़े लोग
कन्नौजPublished: May 29, 2023 09:46:55 pm
Kannauj News: कन्नौज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के दूसरे दिन आधी रात को दूल्हे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाथरूम से लौटी दुल्हन यह देखकर चीखते-चीखते बेहोश हो गई।


कन्नौज में दूल्हे ने लगाई फांसी
Kannauj News: शादी को लेकर जिस घर में खुशियों की शहनाई बजनी चाहिए थी, उस घर में मातम छाया था। एक दिन पहले जो युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई थी अब वह बदहवास थी। पल भर में खुशियां तहस-नहस हो गईं। कन्नौज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के दूसरे दिन आधी रात को दूल्हे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाथरूम से लौटी दुल्हन यह देखकर चीखते-चीखते बेहोश हो गई।