scriptआईएमडी रेड अलर्ट: मौसम विभाग में जारी किया, दो और तीन जनवरी को बारिश की चेतावनी | IMD issued Red alert, warning of rain on January 2 and 3 | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी रेड अलर्ट: मौसम विभाग में जारी किया, दो और तीन जनवरी को बारिश की चेतावनी

आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार हिमालय पर्वत पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ‌

कन्नौजDec 29, 2023 / 06:06 am

Narendra Awasthi

आईएमडी रेड अलर्ट: मौसम विभाग में जारी किया, दो और तीन जनवरी को बारिश की चेतावनी

आईएमडी रेड अलर्ट: मौसम विभाग में जारी किया, दो और तीन जनवरी को बारिश की चेतावनी

आईएमडी भारत मौसम विभाग ने नया ताजा पश्चिम विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होने वाला ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी भागों पर भी पड़ेगा। हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।‌ कृषि मौसम वैज्ञानिक ने संभावित यात्राओं को लेकर लोगों को सावधान किया है। ‌ उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। यदि यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत सोच समझकर करें। ‌कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। घना कोहरा जन जीवन को प्रभावित करेगा। कन्नौज में भी यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌घना कोहरा भी छाया रहेगा।‌

यह भी पढ़ें

यूट्यूब से एटीएम मशीन काटने का सीखा तरीका, एसबीआई का काटते पकड़े गए

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ सुबह से ही घने कोहरे का असर दिखाई पड़ने लगेगा। विजिबिलिटी भी कम रहेगी। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाया रहेगा। घने कोहरे से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। दृश्यता यानी विजिबिलिटी भी काफी कम रहेगी। शाम को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है‌। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी रेड अलर्ट: मौसम विभाग में जारी किया, दो और तीन जनवरी को बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो