scriptएक दुल्हन, ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, सारा गांव हो गया हैरान पुलिस हो गई परेशान | Kannauj a bride wedding Arrived Two grooms All villages astonished | Patrika News
कन्नौज

एक दुल्हन, ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, सारा गांव हो गया हैरान पुलिस हो गई परेशान

A bride wedding Arrived Two grooms – फिर जो हुआ उसे जानकार होश हो जाएंगे फाख्ता- अंत हुआ अच्छा, दोनों को मिल गई दो दुल्हनें

कन्नौजMay 16, 2021 / 07:42 pm

Mahendra Pratap

एक दुल्हन, ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, सारे गांव हो गया हैरान

एक दुल्हन, ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, सारे गांव हो गया हैरान

कन्नौज. A bride wedding Arrived Two grooms जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक दुल्हन से ब्याह रचाने दो दूल्हे पहुंच गए। एक साथ दो बारातों को देखकर हर कोई दंग रह गया। दरअसल जिसके साथ युवती की शादी तय हुई वह बारात लेकर आया था। इसी दौरान युवती का प्रेमी भी बारात लेकर शादी करने पहुंच गया। इसके बाद मामला तिर्वा कोतवाली पहुंचा। जहां घंटों पंचायत के बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई। वहीं, दुल्हे को तय बारात लेकर आये दूल्हे को भी इसी गाँव से जीवन संगिनी मिल गई।
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी से सीख लेनी चाहिए : सिद्धार्थनाथ सिंह

दूल्हे से शादी से इंकार :- कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में सौरिख थाना क्षेत्र से एक दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। दरवाजे पर बरात पहुंचते ही जनातियों ने स्वागत सत्कार किया। सभी कार्यक्रम शुरू हुए जब द्वार चार कार्यक्रम होने लगा उसी दौरान दुल्हन का प्रेमी छिबरामऊ थाना क्षेत्र से बरात लेकर आ पहुंचा। प्रेमी को देख दुल्हन खुशी से झूम गई। उसने आए दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। सभी कार्यक्रम होने के बाद शादी से इनकार की जानकारी लगते ही बरातियों ने पुलिस को सूचना दी।
हिरासत में प्रेमी व दुल्हन :— मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी व दुल्हन को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी। इतने में प्रेमी की फर्रुखाबाद से शादी तय थी वहां 23 जून को बरात जानी निर्धारित थी। वह लोग भी कोतवाली आकर प्रेमी के शादी करने का विरोध करने लगे। तीनो पक्षों में चली घंटो पंचायत के बाद किशोरी के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने तिलक में ली बाइक भी वापस कर दी। उधर, प्रेमी की रुकाई में फर्रुखाबाद वालों की दी धनराशि को प्रेमी ने वापस कर एक-दूसरे से समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता लिखकर पुलिस को सौंपा।
गांव की दूसरी लड़की से हुई शादी :- इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई। इसी बीच इसी गाँव का एक परिवार ने आकर दूल्हे और उसके परिजनों के सामने अपनी बेटी की शादी की बात रखी। जिस पर दूल्हा और उसके परिजन राजी हो गए। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गई।

Home / Kannauj / एक दुल्हन, ब्याहने पहुंचे दो दूल्हे, सारा गांव हो गया हैरान पुलिस हो गई परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो