scriptकन्नौज लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव नहीं तो फिर कौन? सपा प्रत्याशी पर असमंजस बरकरार | Kannauj Lok Sabha Elections 2024: If not Akhilesh Yadav then who? | Patrika News
कन्नौज

कन्नौज लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव नहीं तो फिर कौन? सपा प्रत्याशी पर असमंजस बरकरार

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अब अखिलेश यादव के साथ एक विधायक और लालू यादव के दामाद की भी चर्चा हो रही है।

कन्नौजMar 28, 2024 / 09:10 am

Narendra Awasthi

कन्नौज से अखिलेश यादव नहीं तो फिर कौन?

लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज से सपा प्रत्याशी कौन?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार 28 मार्च को समाप्त हो गई है। इसके साथ ही आज से दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। लेकिन अभी प्रत्याशियों के नाम पर मोहर नहीं लग पा रही है। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया है। जिन्होंने 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव कई बार चुनाव कन्नौज से चुनाव लड़ने का संकेत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच दो और नाम की चर्चा होने लगी। जिसमें तेज प्रताप सिंह और रेखा वर्मा शामिल है।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: केरल निवासी हाजी के साथ सपा समर्थकों ने निकाला जुलूस, 110 पर मुकदमा

तेज प्रताप सिंह की चर्चा की जाए तो वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भतीजे हैं। सोशल मीडिया पर जिनके नाम की खूब चर्चा हो रही है। तेज प्रताप सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। जिन्होंने मैनपुरी सीट से 2014 में लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया है। जिनके पिता रणवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं। उनकी मां मृदुल यादव भी राजनीति में सक्रिय है।‌

कौन है रेखा वर्मा?

इसी क्रम में बिधूना विधायक रेखा वर्मा का भी नाम चर्चा में है। जो धनीराम वर्मा की बहू है। धनीराम वर्मा बिधूना और औरैया से छह बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कन्नौज सीट से ही 2009 लोकसभा चुनाव में रेखा वर्मा के पति डॉक्टर महेश वर्मा को बीएसपी से टिकट मिला था। जिन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली थी। अब रेखा वर्मा के नाम की चर्चा संसदीय सीट के लिए हो रही है। लेकिन इस पर मोहर अखिलेश यादव की ही लगेगी कि कौन कन्नौज लोकसभा का प्रत्याशी होगा? जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि अखिलेश यादव के ही चुनाव लड़ने की संभावना है। ‌

Home / Kannauj / कन्नौज लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव नहीं तो फिर कौन? सपा प्रत्याशी पर असमंजस बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो