कन्नौज

लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव?, चौथे चरण में होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। ‌उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कन्नौज से अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे।

कन्नौजApr 16, 2024 / 05:02 pm

Narendra Awasthi

Loksabha election 2024 (लोकसभा चुनाव 2024) कन्नौज में भाजपा और सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। समाजवादी पार्टी ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लेकिन जिलाध्यक्ष कलीम खान का कहना है कि अखिलेश यादव ही पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। आम आदमी पार्टी ने ‘इंडी’ गठबंधन को समर्थन दिया है।
यह भी पढ़ें

कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कब होगी घोषणा

कलीम खान ने बताया कि कन्नौज संसदीय सीट से अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक ने ‘भैया और भेड़िया’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कन्नौज की जनता भाजपा प्रत्याशी का इलाज करेगी। सपा छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों पर जमकर बरसे। बोले जिनकी औकात फॉर्च्यूनर पर चलने की नहीं थी। वह आज कोल्ड स्टोरेज, होटल के मालिक है। उनके पास दो-तीन फॉर्च्यूनर है। बैठक में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

कन्नौज की ताजा खबरें Kannauj news in Hindi

चौथे चरण में 13 मई को होगा मतदान

यहां पर चौथे चरण में मतदान होगा। जिसके लिए 13 मई निश्चित की गई है। अभी तक समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बीजेपी से निवर्तमान सांसद ही प्रत्याशी है। जबकि बसपा ने इमरान बिन जफर को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Home / Kannauj / लोकसभा चुनाव 2024: कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव?, चौथे चरण में होगा मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.