
कन्नौज संसदीय सीट से कौन होगा सपा प्रत्याशी?
Loksabha election 2014 news लोकसभा चुनाव 2024 कन्नौज संसदीय सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। जबकि बीजेपी ने निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक पर विश्वास जताया है। बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए इमरान बिन जफर को टिकट दिया है। इंडिया गठबंधन के समझौते के अंतर्गत कन्नौज सीट पर सपा का प्रत्याशी खड़ा होगा। बीते 2 अप्रैल को अखिलेश यादव ने कन्नौज का दौरा किया था। लेकिन प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी से यह सीट छीनी थी। जब सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। यह सीट समाजवादी पार्टी की पारिवारिक सीट कही जाती है। फिलहाल कन्नौज लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।। बीते 2 अप्रैल को अखिलेश यादव कन्नौज दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में गति लाने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र में प्रत्याशी की घोषणा होगी। अखिलेश यादव ही पार्टी की तरफ से प्रत्याशी होंगे। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी अकील अहमद का टिकट काटते हुए इमरान बिन जफर को टिकट दिया है। यहां पर चौथे चरण का मतदान होना है।
Published on:
07 Apr 2024 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
