6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज में 17 दिनों से गायब युवती का मिला जला हुआ शव, युवक ले गया था अपने साथ

Sensational murder: कन्नौज में युवती का शव आलू के खेत में जला हुआ मिला, जिसकी शिनाख्त 17 दिन से गायब युवती के रूप में हुई। मां ने बताया कि गांव का ही लड़का साथ ले गया था।

2 min read
Google source verification
घटनास्थल पर पुलिस, फोटो सोर्स- पत्रिका

Sensational murder: कन्नौज में युवती की हत्या कर शव को जलाने के मामले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवती की पहचान महक के रूप में की गई है। जिसे 17 दिन पहले गांव का ही रहने वाला युवक के साथ ले गया था। परिजन ने बदनामी के डर से पुलिस को जानकारी नहीं दी। फोटो सामने आने के बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की और गांव के ही रहने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

आलू के खेत में मिला था शव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रितु कला में बीते 5 फरवरी को आलू के खेत में युवती का जला हुआ शव मिला था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब खेत मालिक खेत को देखने के लिए गया था। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, जिसका चेहरा जलने से बच गया था। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया।

मृतका की पहचान महक के रूप में हुई

युवती की फोटो सामने आने के बाद उसकी शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रानी गांव निवासी महक के रूप में हुई। मां रेशमा ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को गांव का ही एक युवक उसे साथ ले गया था। बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। अपने स्तर पर पूछताछ करती रही। जिसका जला हुआ शव मिलने से मां रोने लगी। महक के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। एक भाई जेल में बंद है। जबकि दूसरा अपने परिवार के साथ अलग घर में रहता है। ‌

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। घटना का जल्द ही खुलासा होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।