3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों में की गई छुट्टी, बीएसए ने जारी किया आदेश, देखें कार्यालय आदेश

School holidays: मौसम में आए परिवर्तन के कारण चारों तरफ अंधेरा छा गया। इस दौरान बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने अवकाश का आदेश जारी किया है।

2 min read
Google source verification
स्कूलों में की गई छुट्टी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

School holidays: कन्नौज में मौसम के बदलते ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। आज सुबह से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आया। चारों तरफ घने काले बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं, और अंधेरा इतना ज्यादा हो गया कि वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। मौसम में आए परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखाई पड़े। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसए ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अपने आदेश में बताया है कि खराब मौसम एवं अत्यधिक बारिश के कारण जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण वाले विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा। आदेश के अनुसार आज 3 फरवरी को सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया, लेकिन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य है।‌ जब तक छात्र-छात्राओं को आदेश की जानकारी होती, तब तक तमाम बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। ‌

अचानक मौसम में आया उथल-पुथल

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह के समय आसमान में घने काले बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवा के साथ बादल भी गरजने लगे और बारिश शुरू हो गई। आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में अधिकतर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया था जारी

मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन आया है जो पहाड़ी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह 7 बजे घना कोहरा छा गया। इस दौरान बादल भी गरज रहे थे और 8 बजे बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक आसमान साफ हो गया। ‌

Story Loader