scriptWeather forecast: 11 दिसंबर को ताजा पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर, इन शहरों में दिखेगा असर | Weather forecast: Fresh Western Disturbance in Western Himalayas | Patrika News
कन्नौज

Weather forecast: 11 दिसंबर को ताजा पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर, इन शहरों में दिखेगा असर

भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। 11 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचेगा। जिसका असर गंगा नदी के किनारे बसे शहरों में दिखाई पड़ेगा।

कन्नौजDec 09, 2023 / 07:49 am

Narendra Awasthi

Weather forecast: 11 दिसंबर को ताजा पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर, इन शहरों में दिखेगा असर

Weather forecast: 11 दिसंबर को ताजा पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर, इन शहरों में दिखेगा असर

IMD Weather forecast भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि 11 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचेगा। जिसका असर गंगा तट से सटे शहर और कानपुर मंडल के जिलों में दिखाई पड़ेगा। इन जिलों के तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्नाव का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और कन्नौज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिसका असर शाम के तापमान में पड़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

उन्नाव शराब कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष हटाए गए

कन्नौज का मौसम

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज में आसमान साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News/ Kannauj / Weather forecast: 11 दिसंबर को ताजा पश्चिम विक्षोभ पश्चिम हिमालय पर, इन शहरों में दिखेगा असर

ट्रेंडिंग वीडियो