कानपुर

विवाद के बाद पत्नी ने फौजी पति को जिंदा जलाया, कमांड हॉस्पिटल में हुई मौत

कानपुर देहात में पत्नी ने छुट्टी पर आए फौजी पति को जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवानों ने मृतक फौजी को अंतिम विदाई दी।

कानपुरMar 28, 2024 / 08:41 pm

Narendra Awasthi

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र की घटना

उत्तर प्रदेश के कानपुर में विवाद के बाद पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया। जब वह कमरे में सोने के लिए चला गया। सोते समय ही उसने ज्वलनशील पदार्थ डाल आग लगा दी।‌ आग लगते ही हरकत में आया फौजी दरवाजा तोड़कर बाहर निकला। पड़ोसियों ने आग बूझाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने फौजी को कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। फौजी की मौत की सूचना विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान को अंतिम विदाई दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फौजी पंजाब बटालियन जम्मू में तैनात था। घटना किशनपुर गांव की है।

यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: केरल निवासी हाजी के साथ सपा समर्थकों ने निकाला जुलूस, 110 पर मुकदमा

गांव निवासी चरण सिंह पुत्र तुलसीराम छुट्टी पर गांव आया था। किसी बात को लेकर पत्नी आकांक्षा से विवाद हो गया। 26 मार्च को आकांक्षा ने पति पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। ‌ आग लगते ही पति चरण सिंह घर से बाहर निकल आया। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन ने लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

पत्नी मानसिक रूप से बीमार

उपचार के दौरान चरण सिंह की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर की घटना है। चरण सिंह की पत्नी आकांक्षा मानसिक रूप से बीमार है। जिसका उपचार भी चल रहा है। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर फौजी की मौत की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची बटालियन के जवानों ने फौजी को अंतिम ‌ सलामी दी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.