scriptबिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के सात गुर्गों पर अब होगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्यवाही | Bikaru Kand: NSA Karyavahi Against These Seven Badmash Of Vikas Dubey | Patrika News
कानपुर

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के सात गुर्गों पर अब होगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्यवाही

इन सभी बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।

कानपुरMar 24, 2021 / 01:53 pm

Arvind Kumar Verma

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के सात गुर्गों पर अब लगेगी रासुका

बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के सात गुर्गों पर अब लगेगी रासुका

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. यूपी के बिकरू कांड (Bikru Kand) में पुलिस की गिरफ्त में आए विकास दुबे (Vikas Dubey) के खतरनाक शूटरों पर अब पुलिस रासुका (Rasuka) की कार्यवाही करेगी। विकास के सबसे खतरनाक शूटरों (Shooter) की पहचान कर ली अब उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि विकास दुबे के इन गुर्गों की संख्या सात के करीब है। फिलहाल पुलिस ने इनकी हिस्ट्री खंगाल तैयारी कर ली है। कुछ कानूनी प्रक्रिया है, जिसके पूरा होते ही सभी पर रासुका लगेगा। दरअसल बीते साल 2/3 जुलाई को बिकरू में हुई घटना के बाद विकास दुबे समेत छह बदमाशों को मुठभेड़ (Vikas Dubey Encounter) में मार गिराया गया था। साथ ही 36 को जेल भेजा गया था।
इसके अतिरिक्त एसटीएफ (STF) ने कुछ समय पहले विकास के इन गुर्गों को शरण देने वाले सात और लोगों को जेल भेजा था। इन सभी बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर (Gangster) की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आईजी रेंज मोहित अग्रवाल (IG Mohit Agrawal) ने दो महीने पहले गैंग पर एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह (DIG Pritinder Singh) ने बताया कि अभी तक गैंग के आधा दर्जन बदमाशों को चिह्नित किया जा चुका है इन सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी का कहना है कि कार्रवाई होने के बाद सभी का नाम उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसए की करवाई उन सभी पर की जा रही है, जो विकास के सबसे खतरनाक शूटर थे जिन्होंने घटना के दिन पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की थी।

Home / Kanpur / बिकरू कांड: कुख्यात विकास दुबे के सात गुर्गों पर अब होगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्यवाही

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो