scriptबीजेपी वंशवाद पर कार्य नहीं करती, सर्वसमाज की बात करती है- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष | BJP does not talk of dynastic politics- BJP state vice president | Patrika News
कानपुर

बीजेपी वंशवाद पर कार्य नहीं करती, सर्वसमाज की बात करती है- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हितों की बात करती है। इस पार्टी में वंशवाद को जगह नही है।

कानपुरJan 19, 2021 / 10:14 pm

Arvind Kumar Verma

बीजेपी वंशवाद पर कार्य नहीं करती, सर्वसमाज की बात करती है- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

बीजेपी वंशवाद पर कार्य नहीं करती, सर्वसमाज की बात करती है- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

कानपुर देहात-जनपद के रूरा क्षेत्र के काशीपुर ग्राम पंचायत में हनुमान गढ़ी मंदिर मैदान में विशाल कम्बल वितरण का आयोजन समाजसेवी हेमन्त सिंह गौर के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान का कार्यक्रम संयोजक हेमन्त सिंह गौर ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सर्वसमाज के हितों की बात करती है। इस पार्टी में वंशवाद को जगह नही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश की जनता अब यह जान चुकी है कि भाजपा ही केवल विकास की बात करती है जबकि अन्य पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं। वही उन्होंने समाजसेवी हेमन्त सिंह गौर द्वारा ग्राम पंचायत के लोगों के सम्मान समारोह व कम्बल वितरण समारोह की भूरि भूरि प्रसंशा की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे में किये गए सभी वादे पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री गरीब किसानों के दर्द को समझते हैं।
कहा कि बिना किसी भी पक्षपात के किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाएं जन जन तक पहुंच रही हैं। भाजपा की बढ़ती ताकत से विपक्षी दल बौखलाए हैं। नए कृषि बिल को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय, मलखान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, पंकज दुबे ने लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान काशीपुर ग्राम पंचायत के सभी मजरों से आये करीब 4000 लोगों को शॉल एवं कम्बल ओढ़ाकर सम्मानित किया व कम्बल वितरित किये।

Home / Kanpur / बीजेपी वंशवाद पर कार्य नहीं करती, सर्वसमाज की बात करती है- बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो