क्या है पूरा मामला
सोनभद्र फायरिंग Sonbhadra murder case मामले में सियासत तेज होती जा रही है। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Congress general secretary Priyanka Gandhi पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने जा रही थीं लेकिन पुलिस ने उनके काफिले को रास्ते में रोक दिया और प्रियंका के धरने पर बैठने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही कांग्रेस के नेताओं को हुई तो सड़क पर उतर आए और आंदोलन करने लगे। कार्यवाहक नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से तिलकहॉल पहुंचने की अपील की। सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath
के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली के पास धरने पर बैठ गए।
नहीं चलेगी तानाशाही
कार्यवाहक नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो सालों से जंगलराज है। महिलाएं असुरक्षित हैं तो वहीं अपराधी बेकसूरों की हत्या कर रहे हैं। किसान और मजदूर जहरीली शराब पीकर जान गवां रहे हैं तो अस्पतालों में बच्चों की मौत हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Chief Minister Yogi Adityanath प्रदेश की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। विरोधी आवाज उठाते हैं तो उन्हें खाकी के बल पर दबाया जा रहा है। अब कांग्रेस आरपार की लड़ाई के लिए कमर कस चुकी है। जनता ने भाजपा को देश के विकास के लिए चुना पर केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से असफल रहीं हैं। प्रदेश सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता के लिए जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
श्रीप्रकाश ने किया किनारा
कंग्रेस यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के हिरासत में लिए जाने की जानकारी पूर्वमंत्री श्रीप्रकाश जासवाल Shri Prakash Jaiswal को नहीं हैं। खुद पत्रिका के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं हैं। इसलिए इस पर मैं अपनी तरफ से कोई बयान नहीं दूंगा। सोनभद्र की घटना के प्रश्न पर पूर्वमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार, पुलिस-प्रशासन का काम है। प्रियंका गांधी के हिरासत पर लिए जाने के बाद जिस तरह से पूर्वमंत्री ने कहा नो कमेंट प्लीज, उससे विरोधी दल के नेताओं को बोलने का मौका दे दिया है।
इस पर राजनीति न करें प्रियंका
भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी BJP city president Surendra Mathani ने बताया कि सोनभद्र की घटना दुखद है और इस पर किसी भी राजनीतिक दल को सियासत नहीं करनी चाहिए। वहां धारा 144 लागू है, बावजूद प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi अपनी राजनीति चमकानें के लिए वहां जाकर माहौल खराब कर सकती हैं। पुलिस-प्रशासन ने कानून के दायरे में रहते हुए कदम उठाया है। नगर अध्यक्ष से जब श्रीप्रकाश Shri Prakash Jaiswal के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर रार चल रही है। अपने घर की रार को शांत कराएं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार कटिबद्ध है।